MRI स्कैन करते समय कुछ बातों का ध्यान रखना चाहिए ताकि कोई नुकसान नहीं हो। जरा सी लापरवाही भी घातक हो सकती है। इससे मौत का खतरा हो सकता है।
मैग्नेटिक रेजोनेंस इमेजिंग (MRI) एक प्रकार का स्क्रीनिंग टेस्ट है। इसमें शक्तिशाली विद्युत और रेडियो तरंगों से शरीर के अंदर की तस्वीरें निकाली जाती हैं। इससे शरीर की अंदरूनी बीमारियां पता चलती हैं। डॉक्टरों कोई गंभीर बीमारी होने पर शरीर की पूरी तरह से जांच के लिए MRI कराने की ही सलाह देते है।
लेकिन कम जानकारी के कारण अधिकांश लोग एमआरआई स्कैन का नाम सुनते ही डर जाते हैं। यह जांच कराने जा रहे हैं तो कुछ बातों का ध्यान रखना चाहिए क्योंकि छोटी-सी गलती भी जानलेवा हो सकती है।
क्या MRI स्कैन के कुछ साइड इफेक्ट भी हैं?
एमआरआई स्कैन के साइड इफेक्ट्स बहुत कम होते हैं, लेकिन कंट्रास्ट डाई की वजह से मरीज घबराहट, तेज सिरदर्द, जलन या इंफेक्शन का अनुभव कर सकते हैं। इससे आंखों में खुजली जैसी समस्याएं भी हो सकती हैं। एमआरआई के बाद ऐसा होता है तो डॉक्टर को तुरंत दिखाना चाहिए।
MRI जांच से पहले इन बातों का ध्यान रखें
1. खाने में सावधानी
MRI स्कैन करने से पहले कुछ बातों का ध्यान रखना चाहिए। टेस्ट से दो-चार घंटे पहले खाना नहीं खाना चाहिए। बेहतर स्कैनिंग और इमेजिंग के लिए माना जाता है कि यह आवश्यक है। यही कारण है कि स्कैन कराने से पहले खाली पेट रहना चाहिए।
2. एलर्जी या अस्थमा की जानकारी दें
एमआरआई स्कैन से पहले किसी भी एलर्जी या अस्थमा है तो डॉक्टर को बताएं। यदि आपको कोई खाद्य पदार्थ या दवा से एलर्जी है तो इसकी जानकारी भी अवश्य दें। इससे वे सतर्क रहेंगे।
3. कपड़े और ज्वैलरी पर ध्यान दें
MRI स्कैन हाई मैग्नेटिक मशीन से किया जाता है। जो धातु की हल्की से हल्की वस्तु को भी आकर्षित कर सकता है। ऐसे में, इस तरह की धातु या कपड़े नहीं पहनना चाहिए जब शरीर मशीन के अंदर जाता है, क्योंकि मशीन इन्हें झटके में अपनी तरफ खींच सकती है।
एमआरआई स्कैन करने से पहले इयररिंग्स, कंगन, नोज पिन या किसी भी तरह की ज्वैलरी नहीं पहनें। आप घड़ी, वॉलेट या बेल्ट न लेकर जाएं। यदि अंडरगारमेंट्स में मेटल का इस्तेमाल हुआ है तो ऐसे हेयर एक्सेसरीज (जैसे जूड़ा पिन, हेयर बैंड्स, कल्चर) पहनने से बचें। स्पोर्ट्स वियर और नकली दांत भी स्कैनिंग से पहले निकाल दें।
4. पेसमेकर और अन्य चिकित्सा उपकरण
यदि आपके पास पेसमेकर या कोई चिकित्सकीय उपकरण है, तो एमआरआई कराने से पहले अपने डॉक्टर से सलाह लें।
5. गर्भावस्था
प्रेगनेंसी में एमआरआई कराने की जरूरत होने पर डॉक्टर की सलाह लें और हर सुरक्षा उपाय करें। ताकि कोई समस्या न हो। MRI के दौरान शांत रहना चाहिए। अगर आप घबरा रहे हैं, तो जांचकर्ता को अवश्य बताएं।
For more news: Health


