By Bharti
अगर आप मोमोज खाने के शौकीन हैं तो आप बाज़ार से मोमोज खरीदने के बजाय इसे घर पर तैयार कर सकते हैं।
मोमोस बनाने के लिए मैदा, प्याज, लहसुन, पत्तागोभी, पनीर, तेल, सोया सॉस, काली मिर्च पाउडर, नमक की ज़रूरत होगी।
सबसे पहले एक बर्तन में मैदा डालें और उसमें थोड़ा सा नमक डालकर पानी मिलाते हुए नरम आटा गूंथ लें। फिर इसे थोड़ी देर के लिए ढक कर रखे लें।
अब एक पैन में तेल डाल कर गरम करें। उसमें लहसुन और प्याज डालें। तेज आंच पर चलाते रहें।
प्याज जब हल्का भूरा हो जाए तो उसमें सभी कटी हुई सब्जियां डालें और 5 मिनट के लिए तेज आंच पर भूनें।
सब्जियां जब पकने लगे तो उसमें बारीक कटी हरी प्याज़ की पत्तियाँ डालकर मिलाएं।
अब ऊपर से नमक, काली मिर्च, सोया सॉस डालें और अच्छी तरह मिलाएं। फिलिंग तैयार होने के बाद इसे ठंडा होने दें।
फिर आटे को बेल लें और छोटी-छोटी लोइयां बना लें। और इनमें फिलिंग भर 5 मिनट के लिए स्टीम होने दें।
तैयार है टेस्ट एंड हेल्दी वेज मोमोज। इसे गर्मागर्म मेयोनिस और लाल चटनी के साथ परोसे।