By Bharti
कई लोगों को आइसक्रीम खाना बहुत पसंद होता है। इसे बनाना बेहद ही आसान है आप घर पर भी इसे बना सकते हैं।
दूध, चीनी, मिल्क पाउडर, हॉट मिल्क, वनिला एसेंस, बादाम
एक पैन में दूध लें और इसे उबालने दें। दूध को लगातार चलाते रहें ताकि दूध तले में न लगे।
अब इस दूध में चीनी डालें और चलाते रहें। तब तक चलाएं जब तक यह आधा न हो जाए।
एक छोटी कटोरी में मिल्क पाउडर डालें और इसमें थोड़ा सा दूध डालकर घोल बनाएं। इस घोल को गर्म दूध में डालकर मिलाएं।
अब क्रीम और वनीला एसेंस को दूध में मिलाएं। मिक्स करने के बाद गैस बंद कर दें ।
अब इस मिश्रण को एल्युमिनियम के कंटेनर में डाल दें। कंटेनर को एल्युमिनियम फॉयल से ढक दें और 6 से 7 घंटे के फ्रीज में रख दें।
इसके बाद इसे फ्रीजर से निकालकर ब्लेंडर में डालें और मुलायम होने तक ब्लेंड करें। इसके बाद कम से कम 10 घंटे के लिए फ्रीज कर दें।
वनिला आइसक्रीम बनकर तैयार है। इस अपने परिवार और दोस्तों के साथ मिलकर खाएं।