By Bharti
बच्चों को केक और ब्राउनीज बहुत पसंद होती है। बाज़ार से खरीदने के बजाय आप घर पर उन्हें टेस्टी ब्राउनी बनाकर खिला सकते हैं।
मक्खन, दूध, चीनी, कोको पाउडर, बेकिंग पाउडर, अंडे, मैदा, नमक, वनीला एसेंस, बेकिंग सोडा
एक बर्तन में मैदा लें और उसमें चीनी पाउडर और दूध मिलाएं।
एक-एक करके अंडे डाले, बेकिंग सोडा, नमक, कोको पाउडर और वनीला मिलाएं।
सारी सामग्री को अच्छी तरह मिलाकर गाढ़ा घोल तैयार कर लें।
ब्राउनी को बेक करने के लिए केक टिन को बटर से ग्रीस करें और बैटर को इसमें डालें।
अब ब्राउनी को 20-25 मिनट तक पकाएं। जब यह पक जाए तो इसे बाहर निकाल कर ठंडा होने दें।
अब इसे छोटे-छोटे चौकोर टुकड़ों में बराबर काट लें।
आपकी चॉकलेट ब्राउनी बनकर तैयार है। इस पर चॉको चिप्स डालकर डेकोरेट कर सकते हैं।