By Bharti
सामान्य सैंडविच की जगह पनीर भुर्जी सैंडविच खाने में बेहद ही टेस्टी होते हैं। इन्हें आप नाश्ते में या फिर इवनिंग स्नैक्स के रूप में खा सकते हैं।
पनीर भुर्जी सैंडविच को बनाना बेहद ही आसान होता है। आप 5 मिनट के अंदर इसे तैयार कर सकते हैं।
ब्रेड स्लाइस,मक्खन, पनीर,प्याज,टमाटर लहसुन, हल्दी, लाल मिर्च पाउडर, काली मिर्च पाउडर. गरम मसाला, नमक, हरा धनिया ,शिमला मिर्च।
एक पैन में तेल गर्म उसमें लहसुन और जीरा डालकर भूनें।
अब इसमें अदरक, हरी मिर्च, टमाटर, शिमला मिर्च डाल कर थोड़ा पका लें।
इसके बाद पनीर को हाथों से मसल कर उसमें मिलाएं। नमक भी डाल दें और धीमी आंच पर पकने दें। थोड़ी देर बाद काली मिर्च पाउडर और धनिया की पत्ती मिला दें।
अब ब्रेड पर मक्खन लगाएं, प्याज के छल्ले, टमाटर और पनीर भुर्जी डालकर फीलिंग करें।
सारी चीज़ें डालकर सैंडविच को ग्रिल कर लें। जब यह हल्का भूरा हो जाए तो इसे निकाल लें।
आप इसे सॉस के साथ गरमागरम खा सकते हैं। यह सैंडविच टेस्टी होने के साथ ही हेल्दी भी होता है।