By Bharti
ऐसा कहा जाता है कि एक नया फोन कम से कम 3 साल तक आराम से चल जाता है। इससे ज़्यादा समय होने पर उस पर कुछ प्रोब्लम्स होने लगती हैँ।
बैटरी का जल्दी खत्म होना एक बड़ी चेतावनी है। अगर फोन की बैटरी पहले की तरह चार्ज नहीं रहती, हर समय आपको उसे चार्ज करना या पावर बैंक पर निर्भर रहना पड़ता है, तो उसे बदल देना ही बेहतर है।
अगर फोन जरूरत से ज्यादा स्लो हो गया है, उसमें ऐप्स खुलने समय लग रहा है तो इसे बदलने की ज़रूरत होगी।
नए फोन में समय-समय पर कई अपडेट आते हैं। लेकिन अगर आपका फोन बहुत पुराना हो गया है और अब आपको अपडेट नहीं मिल रहे हैं, तो आप नया फोन खरीद सकते हैं।
अगर फोन पर बात करने के दौरान या चार्जिंग के दौरान फोन गर्म हो रहा है तो ये भी गंभीर समस्या है। कई बार फोन की आईसी (IC) में गड़बड़ी होने पर भी ऐसा होता है।
अगर मेमोरी खाली होने के बावजूद भी आप एप्स नहीं डाउनलोड कर पा रहे हैं, तो इसका मतलब है कि आपका फोन में मालवेयर घुस गया है।
अगर फोन का हेडफोन जैक, बटन आदि काम नहीं कर रहा, स्क्रीन अगर कम रिस्पॉन्सिव हो गई है तो ऐसे में इसे ठीक कराने के बजाय इसे बदल दें।
टच स्क्रीन का रिस्पॉन्स धीमा होने से यह पता चलता है कि आपका फोन खराब हो रहा है।
कई बार आपके फोन में नए ऐप्स नहीं चल पाते। ऐसा तब होता है जब आपका फोन पुराना हो जाता है या फोन में नए अपडेट नहीं मिलते हैं।