By Bharti
हर साल हजारों तीर्थयात्री पवित्र कैलाश पर्वत की तीर्थयात्रा के लिए जातें हैं। कुछ लोग इस क्षेत्र में पहुंच पाते हैं और बहुत कम लोग ही इसके शिखर की परिक्रमा पूरी कर पाते हैं।
मान्यताओं के अनुसार कैलाश पर्वत पर भगवान शिव का निवास है। कई बार लोगों ने कैलाश पर्वत पर चढ़ने का प्रयास किया लेकिन कभी कोई कैलाश पर्वत तक पहुँच नहीं पाया।
कैलाश पर्वत को महान नदियों का उद्गम स्थान माना जाता है। यह चार महान नदियों सिंध, ब्रह्मपुत्र, सतलज और कर्णाली का उद्गम स्थल है।
कैलाश पर्वत की मानसरोवर झील दुनिया में सबसे ऊंचाई पर स्थित शुद्ध पानी की सबसे बड़ी झीलों में से एक है।
ऐसा माना जाता है कि पवित्र मानसरोवर झील में डुबकी लगाने से कई जन्मों के सभी पाप मिट जाते हैं।
ऐसा माना जाता है कि कैलाश पर्वत पर समय तेजी से बीतता है। यहां जाने वाले यात्रियों और वैज्ञानिकों ने अपने बाल और नाखूनों की तेजी से बढ़ते हुए देखा है, लेकिन इसका कारण नहीं ढूंढ पाएं हैं।
कहा जाता है कि कैलाश पर्वत के निकट पहुँचने पर ॐ की आवाज़ सुनाई पड़ती है। इसे ॐ पर्वत के रूप में भी जाना जाता है।
मानसरोवर झील का पानी शांत रहता है, चाहे हवा का बहाव कुछ भी हो और वहीं दूसरी तरफ राक्षस ताल का पानी अशांत रहता है।