नैनीताल में घूमने का है प्लान? इन जगहों पर जाना न भूलें

By Bharti         

नैनीताल उत्तराखंड राज्य में स्थित है। यह अपने खूबसूरत नज़ारों के लिए काफी फेमस है। इन नज़ारो को देखने के लिए लोग दूर-दूर से घूमने के लिए आते हैं।

White Frame Corner
White Frame Corner

अगर आप नैनीताल घूमने का प्लान बना रहे हैंं, तो वहां मौजूद इन जगहों पर घूमना न भूलें।

White Frame Corner
White Frame Corner

नैनीताल में स्थित यह मंदिर नैनीताल के प्रमुख धार्मिक स्थलों में शामिल है। यहां नैना देवी का मंदिर है, जिन्हें नैनीताल की रानी भी कहा जाता है। इस मंदिर को 15वीं शताब्दी में बनाया गया था। यहां देखने हर साल लाखों लोग आते हैं।

White Frame Corner
White Frame Corner

नैना देवी मंदिर 

सरिता ताल नैनीताल की खूबसूरत झीलों में गिनी जाती है। यह नैनीताल से लगभग 5 किमी की दूरी पर स्थित है।  इस झील के आसपास का प्राकृतिक सौंदर्य देखते ही बनता हैं। यहां आप बोटिंग भी कर सकते हैं।

White Frame Corner
White Frame Corner

सरिता ताल 

नैनीताल के प्रमुख स्थलों में से एक हनुमान गढ़ी एक धार्मिक स्थल है। यहां हनुमान जी का एक प्राचीन मंदिर हैं जहां आप दर्शन करने जा सकते हैं। यह जगह नैनीताल से सिर्फ 3 किमी की दूरी पर है।

White Frame Corner
White Frame Corner

हनुमान गढ़ी

यह झील अपने प्राकृतिक सौंदर्य के लिए प्रसिद्ध है,जिसमें आप बोटिंग कर सकते हैं। यह झील चारों तरफ से पहाड़ियों से घिरी हुई है। इसके पूर्वी किनारे पर मौजूद नैनी पीक से भी आप इस झील को देख सकते हैं।

White Frame Corner
White Frame Corner

नैनी झील 

यह जगह नैनीताल शहर से लगभग 4 किमी की दूरी पर स्थित है। टिफिन टॉप एक पिकनिक स्पॉट हैं। यहां आप अपने परिवार और दोस्तों के साथ घूमने जा सकते हैं।

White Frame Corner
White Frame Corner

टिफिन टॉप नैनीताल

यह नैनीताल में स्थित छह छोटी गुफाओं वाली एक प्रसिद्ध जगह है। इन छह गुफाओं में टाइगर केव,पैंथर केव,एप्स केव,बैट केव और फ्लाइंग फॉक्स केव घूम सकते हैं।

White Frame Corner
White Frame Corner

इको केव गार्डन

नैनीताल के जंगलों के बीच बना यह काफी खूबसूरत चर्च है। इस चर्च को ब्रिटिश शासन काल के दौरान 1844 में बनाया गया था। इसे नव गॉथिक शैली में बनाया गया है जो दिखने में काफी शानदार है।

White Frame Corner
White Frame Corner

सेंट जॉन चर्च