नई दिल्ली। आज राजधानी दिल्ली में आयोजित 15वें नेशनल स्ट्रीट फूड फेस्टिवल में देशभर के पारंपरिक और लोकप्रिय व्यंजनों का अद्भुत संगम देखने को मिला। इस अवसर पर विभिन्न राज्यों से आए स्वादिष्ट स्ट्रीट फूड का आनंद लेते हुए लोगों में खासा उत्साह नजर आया।
फेस्टिवल में शामिल वक्ताओं ने कहा कि यह आयोजन केवल स्वाद का उत्सव नहीं है, बल्कि देश के हज़ारों स्ट्रीट फूड विक्रेताओं के लिए अपने व्यंजनों को राष्ट्रीय स्तर पर पहचान दिलाने का एक सशक्त मंच भी है। उत्तर से दक्षिण और पूरब से पश्चिम तक, भारत के हर कोने के पारंपरिक जायकों ने इस महोत्सव को खास बना दिया।
नेशनल स्ट्रीट फूड फेस्टिवल में चाट, परांठे, डोसा, इडली, काठी रोल, कबाब, मिठाइयों सहित अनेक तरह के ज़ायकेदार व्यंजन लोगों के आकर्षण का केंद्र रहे। स्वच्छता, गुणवत्ता और स्वाद का विशेष ध्यान रखते हुए विक्रेताओं ने अपने-अपने स्टॉल लगाए हैं।
आयोजकों ने आमजन से अपील की है कि वे इस नेशनल स्ट्रीट फूड फेस्टिवल में अवश्य पधारें और भारत की समृद्ध खानपान संस्कृति के अनोखे स्वाद का आनंद लें। यह फेस्टिवल खाने के शौकीनों के लिए यादगार अनुभव साबित हो रहा है।
चख ले जायका इंडिया का..
आज नई दिल्ली में आयोजित 15th National Street Food Festival में सम्मिलित हुआ तथा स्वादिष्ट व्यंजनों का स्वाद लेकर आनंद ही आ गया।
इस फूड फेस्टिवल में देशभर से आए हज़ारों स्ट्रीट फूड विक्रेताओं को राष्ट्रीय स्तर पर अपने व्यंजनों को लोगों तक पहुंचाने का भी… pic.twitter.com/rqRekQaiEM
— Manohar Lal (@mlkhattar) December 13, 2025


