120 Bahadur Teaser Out: फरहान अख्तर की फिल्म ‘120 बहादुर’ का टीज़र रिलीज़। 1962 भारत-चीन युद्ध पर आधारित फिल्म 21 नवंबर को रिलीज़ होगी। जानें पूरी डिटेल।
120 Bahadur Teaser Out: फरहान अख्तर की बहुप्रतीक्षित फिल्म ‘120 बहादुर’ का टीज़र आज रिलीज़ हो गया है। फिल्म भारतीय सेना की बहादुरी, बलिदान और देशभक्ति पर आधारित है, जिसमें फरहान Param Vir Chakra विजेता मेजर शैतान सिंह भाटी की भूमिका निभा रहे हैं। यह फिल्म 1962 में हुए भारत-चीन युद्ध में रेजांग ला की ऐतिहासिक लड़ाई की सच्ची कहानी पर आधारित है।
टीज़र की शुरुआत: “ये वर्दी सिर्फ हिम्मत नहीं, बलिदान भी मांगती है”
टीज़र में चीन द्वारा भारत पर हमले की तैयारी को दिखाया गया है। वहीं, भारतीय सेना के 120 जांबाज़ सैनिकों के हौसले और शौर्य को उभारते हुए फरहान अख्तर कहते हैं: “ये वर्दी सिर्फ हिम्मत नहीं, बलिदान भी मांगती है। हम पीछे नहीं हटेंगे।” इसके बाद चीन के हमले का जवाब भारतीय जवानों की ओर से ज़बरदस्त एक्शन और जज़्बे के साथ दिखाया गया है।
रिलीज डेट और डायरेक्शन (120 Bahadur Teaser Out)
निर्देशक: रजनीश रेजी घई
निर्माता: फरहान अख्तर, रितेश सिधवानी, अमित चंद्रा
रिलीज डेट: 21 नवंबर 2025
फिल्म की शूटिंग और रियलिज्म
इस फिल्म की शूटिंग लद्दाख की असली पहाड़ियों पर की गई है, जहां ऑक्सीजन की भारी कमी और -10°C का तापमान भी था।
सूत्रों के मुताबिक, फिल्म का बड़ा हिस्सा 14,000 फीट की ऊंचाई पर शूट किया गया है जिससे यह अनुभव और भी प्रामाणिक हो गया है।
कहानी की पृष्ठभूमि: रेजांग ला की ऐतिहासिक लड़ाई
‘120 बहादुर’ की कहानी 1962 में लड़ी गई रेजांग ला की जंग पर आधारित है, जहां सिर्फ 120 भारतीय सैनिकों ने हजारों चीनी सैनिकों के खिलाफ डटकर मुकाबला किया था। मेजर शैतान सिंह भाटी की अगुवाई में हुई यह लड़ाई आज भी भारतीय सेना के इतिहास में गौरव और बलिदान की मिसाल के रूप में दर्ज है।
View this post on Instagram
जोया अख्तर का इंस्टाग्राम रिएक्शन
फिल्म का टीज़र जोया अख्तर ने अपने सोशल मीडिया पर शेयर करते हुए लिखा: “ये वर्दी सिर्फ हिम्मत नहीं, बलिदान भी मांगती है”
पोस्ट के साथ उन्होंने 21 नवंबर को रिलीज़ की पुष्टि भी की।


