चंडीगढ़। हरियाणा विधानसभा में श्री गुरु तेग बहादुर जी के 350वें शहीदी दिवस के अवसर पर प्रस्तुत सरकारी प्रस्ताव को सदन ने सर्वसम्मति से पारित किया। इस दौरान सदन में गुरु तेग बहादुर जी के बलिदान, त्याग और मानव मूल्यों की रक्षा के लिए दिए गए उनके सर्वोच्च योगदान को श्रद्धापूर्वक स्मरण किया गया।
मुख्यमंत्री श्री नायब सिंह सैनी ने सदन को संबोधित करते हुए बताया कि शहीदी दिवस के अवसर पर प्रदेशभर में भव्य और गरिमामय कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। उन्होंने कहा कि यह हरियाणा के लिए गर्व का विषय है कि प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी ने 25 नवंबर को आयोजित विशाल समागम में उपस्थित होकर श्री गुरु तेग बहादुर जी को नमन किया और उनके बलिदान को नमन किया।
मुख्यमंत्री ने कहा कि गुरु तेग बहादुर जी का जीवन धर्म, मानवाधिकारों और धार्मिक स्वतंत्रता की रक्षा के लिए समर्पित था। उनका बलिदान केवल सिख समाज ही नहीं, बल्कि सम्पूर्ण मानवता के लिए प्रेरणास्रोत है।
सदन में सभी दलों के सदस्यों ने एक स्वर में गुरु जी के बलिदान को नमन किया और उनके आदर्शों को आत्मसात करने का संकल्प लिया। यह प्रस्ताव सामाजिक सौहार्द, आपसी सम्मान और संविधानिक मूल्यों के प्रति प्रतिबद्धता का प्रतीक माना जा रहा है।
श्री गुरु तेग बहादुर जी के 350वें शहीदी दिवस का सरकारी प्रस्ताव सदन में सर्वसम्मति से पारित।
"शहीदी दिवस पर प्रदेश में भव्य कार्यक्रम आयोजित हुए। प्रधानमंत्री श्री @narendramodi ने 25 नवंबर को विशाल समागम में पहुँचकर गुरुजी को नमन किया।"- मुख्यमंत्री#GuruTeghBahadurJi #Haryana pic.twitter.com/AdiYZrg05J
— DPR Haryana (@DiprHaryana) December 18, 2025


